जो क्रम है प्यार का तुमसे वो माँ के बाद में ही है।
दुआओं का खजाना आज मेरे साथ में ही है।
हवाओं ध्यान से सुन लो कोई व्यवधान मत बनना,
सफर में हर कदम मेरे मेरी माँ साथ में ही है।
वो खुद के खून की कीमत को,हमसे कम समझते थे।
उन्हें था प्यार भारत से,वो खुद को हम समझते थे।
मुझे अभिमान है कि,मैं भी ऐसे मुल्क में जन्मा,
जहाँ वे कुछ नहीं समझे,मगर भारत समझते थे।
कभी हम साथ पढ़ते थे,बहुत हैरान करता है
यहाँ खेला था हमने साथ में मैदान कहता है
रहेगी जिंदगी जब तक सदा मिलते रहेंगे हम,
यही यारों की यारी का हर एक आयाम कहता है
मैं अपने गीत से महफिल को एक पहचान दे दूँगा
अधूरी दोसती को आज मैं अंजाम दे दूँगा
तुम्हारे हर दुखद संग्राम से लड़ने मैं आऊँगा
मुसीबत के समय तेरे लिए मैं जान दे दूँगा....कुछ-से-कुछ और...

Comments
Post a Comment