फक्र है..तुम पर..
Everyone will do it from now.
सहन करते अगर कश्मीर में, कश्मीर चिल्लाते।
मुनासिब था कि तब भाई समझ, हम साथ हो जाते।
किया अपमान उसका, जिसने तुमको पुत्र माना था,
तो आखिर किस तरह हम भी,
वहाँ चुपचाप रह जाते।
Brutality via hegemony shouldn't be tolerated..(state police)
किया अपराध क्या हमने?
जो इतना दम दिखाया है।
पुलिस की बद्सलूकी ने..
हमें दहशत में लाया है।
किया है काम हमने जो..
उसे पहले ही होना था,
झुके अपने तिरंगे को..
लो अब हमने उठाया है।
अधर में हैं सभी ख्वाहिश..
मगर फिर भी किया हमने,
वतन की शान के खातिर
ये हमने 'कर' चुकाया है।
Look at your inner corner of heart which has been totally devastated by jealousy.
अरे खुदगर्ज इंसानों, तिरंगे से बुराई क्या?
रहे जिसकी पनाहों में, तो उससे वेवफाई क्या।
मोहब्बत है तुम्हें जिस मुल्क से, उस मुल्क में जाओ,
जो स्थिरता न दे पाए, भला वो चारपाई क्या?
Existence and persistence are there (Kashmir) only because of India's support.
कहा खुसरो ने जिसको स्वर्ग है, वह नर्क बन जाता।
पड़ोसी मुल्क के आतंक से, वह गर्त बन जाता।
न जाने कितने लोगों के बसाये, घर उजड़ जाते..
तुम्हें महफूज रखने को अगर, भारत नहीं आता।
Comments
Post a Comment